कटनी ग्रामीण: उद्योग विभाग को ग्राम सिमरा नंबर 1 की भूमि देने का विरोध, कांग्रेस नेता मुकेश यादव ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत संबंधित ग्राम में प्रस्तावित औद्योगिक भूमि के निरीक्षण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। कलेक्टर महोदय के निर्देश पर उद्योग विभाग की टीम ब्लूप्रिंट के साथ मौके पर पहुंची और प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने खसरा नंबर 689 एवं 490 सहित अन्य संबंधित भूमि का जायजा लिया।