गुना नगर: पीजी कॉलेज में मनमानी नियमों का आरोप, छात्र संगठन AIDSO ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान अन्य कामों से कॉलेज में आए छात्रों को 1 घंटे पहले बाहर निकलने और मनमाने नियम लागू करने के प्रबंधन पर छात्र संगठन AIDSO ने 3 जून को आरोप लगाए है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा, परीक्षा साल भर चलती है ऐसी भीषण गर्मी में अन्य काम से आए छात्रों को बाहर घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है। व्यवस्था में सुधार की मांग की।