पीलीभीत: हजारा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दंपति पर हमला, युवतियों की साड़ी खींचकर लज्जा भंग का आरोप
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनके पति अपनी पुत्री के घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने उन्हें रोककर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते है।