लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एक ही घर को चोरों ने कई बार निशाना बनाया, यहां तक कि बाहर खड़ी ई-रिक्शा का चार्जर भी चोरी कर लिया। बार-बार हो रही वारदातों से परिवार गहरे तनाव में जी रहा है।