मखदुमपुर: इक्किल गांव के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को दोपहर 12 बजे सुंदरकांड सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।