पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में कमरे में घुसकर की गई मारपीट, जान से मारने की धमकी; पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी माधुरी राठौर ने देवरों पर कमरे में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। माधुरी राठौर के अनुसार 5 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ कमरे में थीं। तभी उसके देवर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और खिड़की तोड़कर जबरन कमरे में घुस गए।