इटावा: जिला अस्पताल के सफ़ाई कर्मी केदार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मरीज को सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग वापस लौटाया
Etawah, Etawah | Apr 4, 2026 इटावा जिला पुरुष अस्पताल में तैनात संविदा सफाई कर्मचारी केदार ने ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की है। इमरजेंसी में इलाज को आई महिला मरीज का पर्स गिर गया था और वह चली गई थी । जब यह पर्स सफाई कर्मचारी के हाथ लगा तो उसने सीएमएस के सुपुर्द कर दिया ।पर्स में सोने चांदी के जेवरात के अलावा एटीएम तथा अन्य सामान भी था।