बांधवगढ़: सेमरिया: विवाहिता का शव कुएं में मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान कंचन यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।2019 से विवाह के बाद से ही दहेज के प्रताड़ित कर रह थे।