ऋषिकेश के प्रसिद्ध सात मोड़ इलाके में पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध तेज हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पेड़ों की कटाई पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकास के नाम पर लगातार हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर गंभीर असर पड़ सकता है। यूकेडी ने सरकार और संबंधित विभागों से पेड़ों की कटाई तुरंत रोकने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर बनी हुई है।