देहरादून के रांझावाला स्थित तपस्थली नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन ने केंद्र संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने केंद्र के सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है।