प्रयागराज: महाकुंभ नगर में कांची कामकोटि पीठ द्वारा आयोजित महाकुंभ मेला महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज रविवार को कांची कामकोटि पीठ द्वारा आयोजित महाकुंभ मेला महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए,सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ नगर पहुंचकर साधु संतों से भेंट की,इस दौरान उन्होंने कांची पीठ के पूर्व शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती उतारी,शंकराचार्य श्री शंकर विजेंद्र सरस्वती ने सीएम योगी की जमकर प्रशंसा की है।