मिहींपुरवा: नवकापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, फूस का मकान जल गया, लेखपाल ने किया क्षति का आकलन
नवकापुरवा गांव में देर रात अज्ञात कारणों से एक फूस के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित हीरा निषाद ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें सामान बचाने का मौका नहीं मिला। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।