दौसा: दशहरे पर मेहंदीपुर बालाजी धाम में सोने का चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Dausa, Dausa | Oct 20, 2026 दशहरे के मौके पर मेहंदीपुर बालाजी धाम में सोने का चोला चढ़ाकर श्रीबालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के साथ पंडितों ने पंचामृत से अभिषेक किया और छप्पनभोग अर्पित किया। दौसा एसपी ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का भी इंतजाम रहा।