पटना ग्रामीण: समकालीन अभियान के तहत 176 अभियुक्त गिरफ्तार: ईस्ट एसपी
पटना ईस्ट एसपी भरत सोनी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना के खिलाफ 21 अगस्त को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान 176 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान 23 कार्टन विदेशी शराब समेत कई नशीले पदार्थ की बरामदगी की गई है।