मऊरानीपुर: देवरीघाट में 10 दिन से सूखी नल जल योजना, पेयजल संकट गहराया; टंकी बनी शोपीस, ग्रामीण बेहाल
मऊरानीपुर के देवरीघाट ग्राम पंचायत में पंप हाउस की केबिल खराब होने से पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। नलों में पानी न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरुआमाफ में पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।