हुज़ूर: छोला स्थित टिम्बर मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 छोला स्थित टिम्बर मार्केट में लकड़ी के दो गोदाम में आग लगी थी। यहां कई टन लकड़ियां रखी थी जिस वजह से आग भड़क गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 20 से ज्यादा पानी के टैंकर पहुंचे। 30 से ज्यादा फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।