हुज़ूर: भोपाल के करोद इलाके में 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 भोपाल के करोंद इलाके मे 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर के बाहर स्थित सड़क पर तेज धूप में गिल्ली डंड खेल रहा था| कई बार घर बुलाने पर भी जब वह नहीं आया तो उसकी मांने फटकार लगाकर बुला लिया। इससे दुखी होकर कुछ देर तक वह घर में गुमसुम बैठा रहा। इसके बाद छत पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|