देवरी: देवरी स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से आम का पेड़ काटने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
Deori, Giridih | May 4, 2026 देवरी स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से एक आम पेड़ काट कर गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ श्यामलाल मांझी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने इसकी जानकारी दी है।