औरैया: दिबियापुर में पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए कराई मुनादी, प्रशासन तैयारी में जुटा
दिबियापुर में पीडब्ल्यूडी ने भी बेला रोड स्थित बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर लगभग 300 दुकानों व मकानों पर में अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई है। सिंचाई विभाग द्वारा 48 और पीडब्ल्यूडी द्वारा 300 मकान व दुकान मालिकों को 15 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।