प्रयागराज: नए यमुना पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस ने बचाई महिला की जान
मामला प्रयागराज के नए यमुना पुल का है,जहां पर आज बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी,मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोर मनोज निषाद तथा जल पुलिस द्वारा महिला को सुरक्षित बचा लिया गया,बताया गया कि महिला यमुनानगर क्षेत्र के मेजा क्षेत्र की रहने वाली है,जल पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।