प्रयागराज: गऊघाट स्थित यमुना नदी में डूबने से एनसीसी छात्र की हुई मौत, कोच पर लापरवाही का लगा आरोप
झूसी के रहने वाले इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे अमन यादव की गऊघाट स्थित यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।आरोप है कि एनसीसी छात्र बिना लाइफ जैकेट के नदी मे उतरा लेकिन कोच ने उसे नहीं रोका।छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बृहस्पतिवार को करीब सुबह 11:00 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।