प्रयागराज: संगम स्नान के दौरान किला घाट पर तीन लोग नदी में डूबे, हापुड़ के रहने वाले एक युवक की हुई मौत
बीते कल बुधवार को कानपुर नगर के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अपने परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ संगम स्नान करने आए थे,किला घाट में स्नान करते समय 3 लोग डूब गए,जहां गोताखोरों व जल पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया,जिसमें करीब 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई,इस दौरान अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को लेकर चले गए