प्रयागराज: पीपल गांव ग्रीन वैली के पीछे की गई 4 बीघा अवैध प्लाटिंग को PDA द्वारा किया गया ध्वस्त
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें आज बुधवार को शाम तक 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।जिसके मुताबिक पीपल गांव ग्रीन वैली के पीछे की गई चार बीघा में अवैध प्लाटिंग को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया।प्लाटिंग करने वाले के विरुद्ध संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।