प्रयागराज: राजापुर में ट्रांसफॉर्मर पर बकरी के चढ़ने से लगी आग, मौके पर बकरी की हुई मौत
मामला प्रयागराज के राजापुर का है जहां पर ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से बकरी को करंट लग गया और मौके पर आग लग गई ।घटना से मौके पर ही बकरी की मौत हो गई।स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई तथा स्थानीय लोगों द्वारा पावर हाउस फोन कर शटडाउन कराया गया,मृत पशु को हटाया गया ।जिसका वीडियो आज बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।