गोपालपुर: बुजुर्ग महिला की चोरी हुई बकरियां बरामद, पुलिस की तत्परता से लौटी चेहरे पर मुस्कान
मनिया मोर की 80 वर्षीय सुखिया देवी की चोरी हुई दोनों बकरियां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर ली। बकरियां ही उनकी रोजी-रोटी का सहारा थीं, चोरी के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगी थीं। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए नया टोला के पास दो युवकों को बकरियों के साथ पकड़ लिया। दोनों बकरियां सुरक्षित बरामद कर ली गईं।