ग्राम बैरवारा स्थित माता मंदिर पर शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक तौर पर महापंचायत का आयोजन करते हुए गांव में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी का फैसला लिया गया। जहां यह सुनिश्चित किया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति यदि शराब बेचता हुआ, अथवा गांव में शराब पीकर घूमता हुआ पाया जाता है तो, उस पर ₹11000 का अर्थ दंड लगाया जाएगा।