नौहट्टा: नौहट्टा में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से संपन्न, लोगों ने आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
नौहट्टा में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से संपन्न, लोगों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प रविवार को दोपहर करीब एक बजे जिले के नौहट्टा प्रखंड स्थित बीआरसी भवन के समीप भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी उज्ज्वल कुमार दूबे समेत उपस्थित श्रद्धालुओं ने धूप, अगरबत्ती और फूल-माला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।