बहराइच: नाज़िरपुरा इलाके में पैसे के विवाद में जमकर हुई मारपीट, दो सगे भाइ घायल
बहराइच के कोतवाली नगर क्षेत्र के नाज़िरपुरा इलाके में पैसे के विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ है। सभासद जाहिद और उनके साथियों पर हमले का आरोप लगाया गया है। पीड़ित राशिद के अनुसार, उसका भाई गुड्डू और वह मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। पैसे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिसमें दो सगे भाई घायल है। पुलिस जांच में जुट गई है।