जखनिया: मंत्री के गनर पर रेप का आरोप, ओमप्रकाश राजभर बोले- छुट्टी पर था, कानून करेगा अपना काम
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर पर गंभीर आरोप लगे हैं। मंत्री के गनर प्रशांत राय पर रेप का आरोप लगा है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर गाजीपुर में जब मीडिया ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर से सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत राय उनका गनर जरूर था, लेकिन फिलहाल वो छुट्टी पर गया हुआ था।