निवाई: दिगम्बर जैन समाज का धार्मिक महासंस्कार शिक्षा शिविर शुरू
Niwai, Tonk | May 18, 2026 निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज, दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल व महिला महासमिति निवाई के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में धार्मिक महासंस्कार शिक्षा शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि शशि सोगाणी, नीरा जैन, मंजू जैन, कांति चंवरिया व प्रीति कासलीवा ने सिविल का शुभारंभ किया।