फतेहपुर: जाफरगंज में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आज कोर्ट में थी सुनवाई, हत्या से फैली सनसनी, एसपी मौके पर मौजूद
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीती रात लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर 70 वर्षीय बुजुर्ग की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प