खैरथल: खैरथल में तंत्र-मंत्र के जाल में फंसे रिटायर्ड फौजी से 32 लाख रुपये ठगे, भूत-प्रेत का डर दिखाकर पड़ोसी ने रकम ऐंठी
खैरथल के दांतला रोड निवासी एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी के परिवार से पड़ोस में रहने वाले कथित तांत्रिक ने भूत प्रेत और मौत का भय दिखाकर करीब 32 लाख रुपए ठग लिए। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ खैरथल थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी पीड़ितों को मौलवियों के पास भी ले गया पहले 12 लाख रुपए और फिर 11:30 लाख रुपए ठग लिए।