मथुरा: वीर नारी के अपमान पर पूर्व सैनिकों की चेतावनी, कहा- यदि दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे अपने फौजी तरीके से समाधान
एसएसपी दफ्तर पर पहुंचे इन पूर्व सैनिकों का आक्रोश इस बात पर है कि एक तरफ जहां सरहद पर जवान देश के लिए जान दे देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पीछे उनकी पत्नियों के साथ दबंग अभद्रता कर रहे हैं। शहीद सैनिक हरेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी का आरोप है कि स्थानीय दबंग न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं, बल्कि मारपीट पर आमादा हैं, जिससे उनका परिवार खौफ में है।