बरेली: बरेली के विकास पर सपा का बड़ा हमला, करोड़ों खर्च के बाद भी अधूरी परियोजनाओं पर सरकार से मांगा जवाब
बरेली में विकास कार्यों को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मयंक शुक्ला ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जारी प्रेस बयान में मयंक शुक्ला ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी समेत कई विकास परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्काईवॉक, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, अमृत सरोवर, किला ओवरब्रिज