राघोगढ़ के गोपी सागर डैम का 18 जनवरी को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने निरीक्षण किया। परिसर एवं आसपास में संभावित आजीविका मिशन की गतिविधियां, महिला स्व सहायता समूह की सहभागिता, स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के लिए विकल्प तलाशे। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन एवं बाजार उपलब्धता आदि पर चर्चा की।