सांगानेर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए सचिन पायलट को लेकर कसा तंज
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की ओर से सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमाई हुई है। राधा मोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया तो वहीं आज मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी मदन राठौड़ ने पायलट पर तंज कसा।