रामगढ़: चौमा गांव में राशन घोटाला: 37 हजार किलो गेहूं गायब, उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
Ramgarh, Alwar | May 2, 2026 रामगढ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौमा में एक बड़े राशन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा हजारों किलो गेहूं के गबन का खुलासा हुआ है। जांच के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को देर शाम सख्त कार्रवाई करते हुए दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। शनिवार को दोपहर बारह बजे इस डीएसपी ने दी जानकारी।