अनूपगढ़: अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर चाय के खोखे में मिला वृद्ध व्यक्ति का खून से सना हुआ शव
नेशनल हाईवे नंबर 911 पर एक चाय के खोखे में 65 वर्षीय पालीराम का खून से सना हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बताया कि उन्हें सुबह 4:30 बजे सूचना मिली थी कि खोखे में पाली राम का खून से सना हुआ शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।