Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

पंचकूला: रास्ता हाथों में हथियार नहीं हो सकता-रास्ता सिर्फ एक ही हो सकता है- वो रास्ता है #गाँधी का - #सत्य और #अहिंसा का - लीजिए

Panchkula, Panchkula | Jun 19, 2022

MORE NEWS

🚨 पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

🎯 दो सट्टेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार

🚔 अवैध सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

✅ बरामदगी:
💰 ₹610 नकद
📱 3 मोबाइल फोन
🛵 बिना नंबर प्लेट की 2 स्कूटी
📝 सट्टा पर्चियां व अन्य उपकरण

👮 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अधिक पैसे जीतने का लालच देकर विभिन्न नंबरों पर सट्टा लगवाते थे और पूरा रिकॉर्ड मोबाइल फोन के माध्यम से संचालित करते थे।

⚖️ दोनों आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 के तहत थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे सट्टा नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

🚫 अवैध सट्टेबाजी अपराध है। ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

🚨 पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🎯 दो सट्टेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार 🚔 अवैध सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ✅ बरामदगी: 💰 ₹610 नकद 📱 3 मोबाइल फोन 🛵 बिना नंबर प्लेट की 2 स्कूटी 📝 सट्टा पर्चियां व अन्य उपकरण 👮 पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को अधिक पैसे जीतने का लालच देकर विभिन्न नंबरों पर सट्टा लगवाते थे और पूरा रिकॉर्ड मोबाइल फोन के माध्यम से संचालित करते थे। ⚖️ दोनों आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 के तहत थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे सट्टा नेटवर्क की गहन जांच जारी है। 🚫 अवैध सट्टेबाजी अपराध है। ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026

युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में किया जाएगा।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला, आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिविल डिफेंस पंचकूला तथा जिला के सभी विभागाध्यक्षों को मॉक एक्सरसाइज के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में

युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में किया जाएगा। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला, आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिविल डिफेंस पंचकूला तथा जिला के सभी विभागाध्यक्षों को मॉक एक्सरसाइज के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में

Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026

*“भारत-भारती” द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संकल्प को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम हुआ आयोजित*

जीरकपुर/कमल कलसी 
    चंडीगढ़ के सूर्य महल में “भारत-भारती” संगठन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक सौहार्द एवं “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
               कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित ने कहा कि भारत अपनी विविधताओं—भाषा, वेशभूषा, खान-पान, संस्कृति एवं परंपराओं—के बावजूद एकता के अद्भुत सूत्र में बंधा हुआ है। “विविधता में एकता” की यह भावना ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे सशक्त बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है।
         क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल  ने कहा “भारत-भारती” संगठन राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संगठन है। इसी उद्देश्य के साथ देशभर में कार्य कर रहा है।
             मुख्यवक्ता विनय पत्राले राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जी गीत और कहानियों द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने के उपाय और महत्व को समझाया। जहाँ विभिन्न प्रांतों, भाषाओं एवं संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच आपसी स्नेह,भाईचारा एवं मैत्रीभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है।
              संगठन द्वारा शिक्षा, सामाजिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं आपातकालीन सहायता जैसे अनेक जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
              कार्यक्रम में चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बंगाल बिहार राजस्थान उड़ीसा मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकात्मता के लिए संकल्प लिया।
            कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,  रक्षा बंधन इसमें एक प्रदेश की पहले दूसरे प्रदेश की भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करेंगे “भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल” के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियानों को व्यापक रूप देने की योजना बनाई गई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प भी लिया गया।
            कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प दोहराया कि वे देश की सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
              अंत में “भारत-भारती” द्वारा देश के सभी युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं मानवता के इस अभियान से जुड़कर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में अपना योगदान दें। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोनी राणा दिनेश सिंह मुकेश गांधी सहित अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
        भारत-भारती संगठन M,C: भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुकेश गांधी, टोनी राणा, जितेंद्र ठाकुर, सुशील जिंदल और बहुत से राष्ट्रवादी व्यक्ति पहुंचे हुए थे जिन्होंने विपच टोटाल्या रोशन लाल अग्रवाल विवेकानंद दीक्षित जी का विशेष सम्मान किया वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी से जुड़े बहुत से रहस्य बताते हुए ऐसे महापुरुष को नमन किया।

*“भारत-भारती” द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ संकल्प को सशक्त करने हेतु कार्यक्रम हुआ आयोजित* जीरकपुर/कमल कलसी चंडीगढ़ के सूर्य महल में “भारत-भारती” संगठन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक सौहार्द एवं “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित ने कहा कि भारत अपनी विविधताओं—भाषा, वेशभूषा, खान-पान, संस्कृति एवं परंपराओं—के बावजूद एकता के अद्भुत सूत्र में बंधा हुआ है। “विविधता में एकता” की यह भावना ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे सशक्त बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना आवश्यक है। क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल ने कहा “भारत-भारती” संगठन राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित संगठन है। इसी उद्देश्य के साथ देशभर में कार्य कर रहा है। मुख्यवक्ता विनय पत्राले राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जी गीत और कहानियों द्वारा राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने के उपाय और महत्व को समझाया। जहाँ विभिन्न प्रांतों, भाषाओं एवं संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच आपसी स्नेह,भाईचारा एवं मैत्रीभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। संगठन द्वारा शिक्षा, सामाजिक सहयोग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं आपातकालीन सहायता जैसे अनेक जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बंगाल बिहार राजस्थान उड़ीसा मध्य प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकात्मता के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, रक्षा बंधन इसमें एक प्रदेश की पहले दूसरे प्रदेश की भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करेंगे “भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल” के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियानों को व्यापक रूप देने की योजना बनाई गई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प दोहराया कि वे देश की सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे। अंत में “भारत-भारती” द्वारा देश के सभी युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं मानवता के इस अभियान से जुड़कर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोनी राणा दिनेश सिंह मुकेश गांधी सहित अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत-भारती संगठन M,C: भारद्वाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुकेश गांधी, टोनी राणा, जितेंद्र ठाकुर, सुशील जिंदल और बहुत से राष्ट्रवादी व्यक्ति पहुंचे हुए थे जिन्होंने विपच टोटाल्या रोशन लाल अग्रवाल विवेकानंद दीक्षित जी का विशेष सम्मान किया वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी से जुड़े बहुत से रहस्य बताते हुए ऐसे महापुरुष को नमन किया।

Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026

कालका की जनता बोली—अब नहीं चलेगा आश्वासन, चाहिए स्थायी समाधान
      वार्ड-1 में 4 दिन से पानी गायब, सड़कों पर उतरने की चेतावनी
#kalka #pinjore #panchkula #haryana #news

कालका की जनता बोली—अब नहीं चलेगा आश्वासन, चाहिए स्थायी समाधान वार्ड-1 में 4 दिन से पानी गायब, सड़कों पर उतरने की चेतावनी #kalka #pinjore #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026

उपायुक्त ने समाधान शिविर में करंट लगने से हुए हादसे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

 उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में आज समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की 12 शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

डीसी ने सख्त संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि मानसून सीजन के चलते नगर निगम, बिजली विभाग, पीएमडीए, एचएसवीपी  अपने संबंधित क्षेत्रों में पड़ने वाले पार्कों सहित बिजली के खंभों व खुली तारे, जिनसे नगरवासियों को करंट लगने का अंदेशा हो, उनको दुरूस्त करना सुनिश्चित करें ताकि किसी अनहोनी को होने से रोका जा सके। 

श्री सतपाल शर्मा ने रायपुररानी के लोगों की गली की मरम्मत व पेयजल समस्या पर सख्त रूख अपनाते हुए संबंधित बीडीपीओ को तुरंत मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारी को पेयजल समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य दिवस के दिन आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुड़ते है व लोगों की आई समस्या पर की गई कार्रवाही को स्वयं मोनिटरिंग करते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलावासियों की समस्याओं का ंबिना विलंब किये समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील भी की। 

 इस अवसर पर एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, तहसीलदार सुरेश कुमार, उप सिविल सर्जन डाॅ शिवानी हुडा, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत सिंह, नीरज चैधरी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

उपायुक्त ने समाधान शिविर में करंट लगने से हुए हादसे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में आज समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की 12 शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने सख्त संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि मानसून सीजन के चलते नगर निगम, बिजली विभाग, पीएमडीए, एचएसवीपी अपने संबंधित क्षेत्रों में पड़ने वाले पार्कों सहित बिजली के खंभों व खुली तारे, जिनसे नगरवासियों को करंट लगने का अंदेशा हो, उनको दुरूस्त करना सुनिश्चित करें ताकि किसी अनहोनी को होने से रोका जा सके। श्री सतपाल शर्मा ने रायपुररानी के लोगों की गली की मरम्मत व पेयजल समस्या पर सख्त रूख अपनाते हुए संबंधित बीडीपीओ को तुरंत मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारी को पेयजल समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य दिवस के दिन आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुड़ते है व लोगों की आई समस्या पर की गई कार्रवाही को स्वयं मोनिटरिंग करते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलावासियों की समस्याओं का ंबिना विलंब किये समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील भी की। इस अवसर पर एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, तहसीलदार सुरेश कुमार, उप सिविल सर्जन डाॅ शिवानी हुडा, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत सिंह, नीरज चैधरी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 3, 2026

पंचकूला: रास्ता हाथों में हथियार नहीं हो सकता-रास्ता सिर्फ एक ही हो सकता है- वो रास्ता है #गाँधी का - #सत्य और #अहिंसा का - लीजिए - Panchkula News