खाजूवाला: बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे शुरू, खाजूवाला प्रशासन खेतों में पहुंचा
खाजूवाला क्षेत्र में हुई बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का आकलन करने शनिवार को खाजूवाला प्रशासनिक अधिकारी खेतों में पहुंचे। खाजूवाला उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित हल्का पटवारी खेतों में पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि प्रारंभिक आकलन 20 से 40% खराबी का लग रहा है बाकी सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सही आकलन हो पाएगा।