संगरिया: नगरपालिका प्रशासन ने आमजन को कपड़े के थैले वितरित किए
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगरपालिका द्वारा पॉलिथीन मुक्त संगरिया बनाने के लिए जय कौशिक उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे मुख्य बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को 500 कपडे के बने थैले वितरित किये गये तथा दुकानदारों, रेहड़ी चालको व आमजन को पॉलिथीन का उपयोग बंद करने के लिए कहा।