छतरपुर: ग्राम पनौठा में घर की छत से गिरने से महिला की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनौठा निवासी बतिबाई पटेल (55 वर्ष), पत्नी गजाधर पटेल, की घर की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला घर पर किसी कार्य के दौरान छत से गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मृतिका के शव का पोस्टमार्टम आज 6 जून दोपहर करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल में करवाया गया है।