फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 77 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेठुली गांव से 77 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज जेठुली गांव निवासी धनेश राय और राजीव कुमार है। दोनों घर में ही शराब रखकर बेचने का काम कर रहा था। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेजा गया है।