मंझनपुर: अजुहा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से महिला की हुई मौत, बुआ के बेटे की शादी में आई थी शामिल
अजुहा कस्बे में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। थरियांव थाना क्षेत्र के कोलूहापुर गांव निवासी सुमन देवी पत्नी रविकरन अपनी बुआ रजनी देवी के घर आई थी।