महोबा: कानपुर-सागर हाइवे में यातायात माह के तहत पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, हेलमेट और सीट बेल्ट पर जोर
Mahoba, Mahoba | Nov 17, 2025 पुलिस टीम ने कानपुर-सागर हाइवे और अन्य प्रमुख स्थानों पर आमजन को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग, गति सीमा पालन व ओवरलोडिंग के दुष्परिणामों की जानकारी दी। बड़े वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर रात में दृश्यता बढ़ाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन की अपील की।