शिवपुरी नगर: आईटीआई के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक से टकराई कार, जन्मदिन मनाकर लौट रही महिला की मौत, 4 गंभीर
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास रविवार रात डेढ़ बजे कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अनीता जाटव पत्नी स्व. लाखन जाटव, उसकी बेटी करिश्मा जाटव (17), बबीता जाटव पत्नी मुंशी जाटव (29), उसका बेटा रितिक