सागर सराफा एसोसिएशन के जिलास्तरीय चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार दको औपचारिक रूप से शुरू हो गई।सराफा बाजार में दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्ष पद के लिए गोविंद जड़िया, जिला मंत्री पद के लिए अतुल सोनी और जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए विनीत सोनी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।नामांकन के दौरान सराफा बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला।