हरिहरगंज: अचानक बारिश से ढाब विद्यालय में घुसा पानी, एमडीएम का चावल व 11 कंप्यूटर पानी में भीगा
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब में हुई अचानक तेज बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। बारिश का पानी विद्यालय परिसर में घुस जाने से मध्याह्न भोजन के लिए रखे 10 बोरा चावल सहित 11 कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री पानी में डूब गई। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।