संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां क्षेत्र के सिसई माफी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 20 बकरियों की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बकरियां अचानक बीमार पड़ीं और थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया। ग्रामीण जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद पशुपालकों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।