गभाना: पुलिस ने चिलावटी में पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ की फावड़े से हत्या के मामले में महिला समेत 3 को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना थाना क्षेत्र के गांव चिलावटी में पुरानी रंजिश के चलते किसान संतोष कुमार की फावड़े से हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम संतोष कुमार अपने बेटे और बहू के साथ प्लॉट पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद के बाद उन पर हमला कर दिया।